दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के सेक्टर म्यू वन स्थित निर्माणाधीन मकान के प्रथम तल से चोरों ने 50 हजार की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। साथ ही चोरों ने कुछ घरेलू सामान को तोड़ दिया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि सेक्टर म्यू वन में आनंद कुमार राय का निर्माणाधीन मकान है। ऊपर के फ्लोर पर निर्माण चल रहा है। जबकि प्रथम तल पर वो स्वयं रहते हैं। 18 सितंबर की रात अज्ञात चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गए और 50 हजार की नकदी व कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। संवाद