ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्वर्ण नगरी सेक्टर में एक बंद मकान में चोरी का मामला सामने आया है। अजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छठ पूजा के अवसर पर 22 अक्तूबर 2025 को अपने पैतृक गांव गए थे। इसी दौरान उनके घर में 2 नवंबर 2025 को अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से घर का जरूरी सामान चोरी कर ले गए। चोरी की घटना के बाद विभिन्न कारणों से तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। पीड़ित ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो