यमुनासिटी। जेवर में कंचन फार्म हाउस ने रात में घुसकर हजारों का माल चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरों ने फार्म हाउस के अंदर रखी मोटर, तांबे के तार और अन्य कीमती सामान चोरी किया। जब फार्म हाउस संचालक को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सल्लियान कस्बा निवासी संजय कुमार ने बताया कि जेवर में उनका फार्म हाउस है। बीते दिनों 9 फरवरी को उनके फार्म हाउस में चोरी हुई। इसके बाद तुरंत अगले ही दिन 10 फरवरी को दुबारा चोर उनके फार्म हाउस में घुसे और कीमती सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने अब इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। संवाद