फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बंद फ्लैट का ताला तोड़कर बिजली के तार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में स्थित सेक्टर-22 डी सोसायटी में रहने वाले व्यक्ति के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर बिजली के तार और एमसीबी चोरी करने का मामला सामने आया है। सोसायटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि आगामी 23 मार्च को यमुना प्राधिकरण कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया जाएगा। सोसायटी के एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने बताया कि सोसायटी के टावर एम स्थित फ्लैट नंबर-406 का ताला तोड़कर चोरों द्वारा बिजली के तार और एमसीबी चोरी कर ली गई हैं। इसी तरह की वारदात अन्य फ्लैटों में भी हुई हैं। सोसायटी में सुरक्षाकर्मी तैनात होने के बावजूद लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। चोरी की घटनाओं और सोसायटी की सुरक्षा को लेकर आगामी 23 मार्च को यमुना प्राधिकरण कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया जाएगा। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना कि इस संबंध में लिखित शिकायत कोतवाली में नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें