नोएडा। सेक्टर-110 स्थित दुकान के बाहर से चोर एसी का आउटडोर चुरा कर ले गया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। विडियो फुटेज में एक युवक आता है और दुकान के बाहर खड़ा हो जाता है। वहीं पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के आउटडोर पैक रखे हुए हैं। कुछ देर में युवक मौका मिलते ही आउटर को उठाकर कंधे पर रखता है और वहां से चला जाता है। इस मामले में अभी पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।