नोएडा। सेक्टर-65 स्थित एक फैक्टरी का ताला तोड़कर लैपटाप, तीन मोबाइल, इन्वर्टर-बैटरी बदमाश चुरा ले गए। शिकायत पर फेज-3 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेनो निवासी सनी तिवारी सेक्टर-65 में रायल मशीनरी के नाम से फैक्टरी चलाते हैं। मंगलवार रात को वह फैक्टरी बंद कराकर घर गए थे। अगले दिन फैक्टरी पहुंचे तो कार्यालय का ताला टूटा हुआ था और सामान गायब था। ब्यूरो