फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चोरी के एक आरोपी को लोकल इंटेलिजेंस की सूचना के आधार पर सुत्याना सैनिक बिहार टी पॉइंट के पास गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक, एक जोड़ी पाजेब, एक पैन कार्ड, दो हजार रुपये नकद, एक तमंचा-कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विकास कुमार (21) निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आरोपी वर्तमान में गांव भंगेल रह रहा था। आरोपी के खिलाफ इकोटेक-3 थाने में पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ने कुलेसरा स्थित एक घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी की ज्वेलरी और नकदी एक घर से चोरी की थी। आरोपी से पूछताछ जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें