रबूपरा। पुलिस ने हरियाणा बॉर्डर पर स्थित गांव चंडीगढ़ के पास से एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के सामान बरामद हुए हैं। उसने चोरी की कई घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। रबूपुरा कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि गांव खेड़ा मोहम्मदाबाद निवासी आरोपी पंकज उर्फ पंगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर कीपैड मोबाइल फोन, कलाई घड़ी, 12100 रुपये, अवैध तमंचा और करतूत बरामद हुए है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।