नोएडा। छपरौली गांव में बरात में आए एक युवक को सड़क पर घसीटने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल है। एक मिनट 11 सेकेंड के वीडियो में सफेद शर्ट-पैंट पहने एक व्यक्ति जमीन पर गिरा पड़ा दिखाई दे रहा है। उसे 6-7 लोग घेर कर पीट रहे हैं। फिर एक व्यक्ति लाठी से पांच से छह बार उसे मारता है। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति युवक का कॉलर खींचकर उसे घसीटकर गाड़ी की तरफ ले जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वीडियो छपरौली गांव की है। गांव में एक शादी समारोह था। उसी शादी समारोह में मारपीट हुई है।