चाकू मारकर युवक को किया घायल
नोएडा। सेक्टर-16 स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। 21 अगस्त को हुई घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली फेज-1 पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सेक्टर-16 निवासी सूरज 21 अगस्त की सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहा था। इसी दौरान आसपास के रहने वाले आकाश, मोहित और सोनू उसे बहाने से अपने साथ ले गए। सेक्टर-5 में ले जाकर चाकू मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस की जांच में पता चला है कि घायल सूरज पर पहले से एक मुकदमा दर्ज है और इसमें वह जेल भी गया था। ब्यूरो