रबूपुरा। रबूपुरा थाना क्षेत्र में रंजिश में गांव के ही तीन लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की। नगला श्रीगोपाल निवासी ललित कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम वह अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान गांव के ही गंगाशरण, चमन और विजय सिंह वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी, जिसके बाद से वे अस्पताल में इलाजरत हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।