संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के सेक्टर म्यू-2 में फ्लैट में सो रहे युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में युवक के सिर, आंख और हाथ में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश होकर गिर गया। पुलिस ने दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि सर्वित नौ सितंबर की रात अपने फ्लैट पर सो रहा था। इसी दौरान अभिषेक, साहिल और तीन अज्ञात उस पर हमला करने के बाद भाग गए। कुछ देर बाद होश में आने पर सर्वित ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।