रबूपुरा(संवाद)। रबूपुरा थाना क्षेत्र के पल्हाका गांव में घर में घुसकर लाठी-डंडे और सरिया से युवक से मारपीट की गई। पीड़ित का कहना है कि दुकान में अभद्रता की सूचना पुलिस को देने पर आरोपी देर रात उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित दीपक ने बताया कि 29 मई की शाम उसका विवाद गांव के राहुल और दिलदार से हो गया। डायल 112 पर सूचना देने के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद देर रात चार-पांच आरोपी उसके घर में घुस आए और उसके साथ-साथ दो अन्य साथियों को भी पीटा। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।