फूलपुर। नगर पंचायत कार्यालय के पीछे रेल पटरी पर शुक्रवार की रात आठ बजे युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अहरौला थाना के मतलबपुर निवासी सूरज 32 गांव में आटा चक्की चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को वह फूलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष से मिलने भी आया था। इसी दौरान उसने पटरी पर ट्रेन गुजरते समय छलांग लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना खुरासन रोड स्टेशन अधीक्षक ने पुलिस को दी। मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। युवक की मौत के की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।फूलपुर एसएसचो गंगाराम बिंद बताया कि उसकी मौत ट्रेन से कटकर हुई पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवाया गया है।