फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बुजुर्ग को गुमराह कर थैला ले भागे युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-37 स्थित बॉटेनिकल गार्डन बस स्टैंड पर मथुरा की बस का इंतजार कर रहे बुजुर्ग को गुमराह कर दो युवक कीमती सामान से भरा थैला लेकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के बुध विहार फेज-दो निवासी चौधरी राधेश्याम ने बताया कि 13 अक्तूबर को वह दिल्ली से मथुरा स्थित नावली गांव जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे वह बस का इंतजार कर रहे थे। तभी युवक उनके पास आए और पूछताछ करने लगे। उन्हें गुमराह कर बाइक पर बैठा लिया और कुछ दूर तक चलते के बाद उतार दिया। तब उन्होंने देखा कि उनके पास मौजूद थैला गायब है। उनके बैग में पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डेविट कार्ड, दो बैंकों की पासबुक, महाराष्ट्र बैंक की चेक बुक, मोबाइल, तीन जोड़ी कपड़े, बैंक लॉकर की चाबी, 28 हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस और दस्तावेज थे। वहीं इस मामले को लेकर सेक्टर 39 थाने पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी के जरिए दोनों युवकों की पहचान में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें