फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार की टक्कर से घायल युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में कार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। खेरली हफीजपुर निवासी नरेन्द्र कुमार भाटी ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र वंश भाटी 12 मार्च की रात जब वह पी-3 गोलचक्कर के पास पहुंचा तभी पीछे से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो दिन बाद सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान 15 मार्च की सुबह उसने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें