फंदा लगाकर युवक ने दी जान
रबूपुरा संवाद। गांव मकसूदपुर में बृहस्पतिवार रात युवक ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने सूचना से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।