संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के धोबहा गांव में पत्नी की विदाई कराने गए युवक और उसके पिता को ससुरालियों ने पीट दिया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर ली है। शिकायती पत्र में अरमान निवासी परसवनिया ने बताया कि उनकी पत्नी आमिना खातून आए दिन परिवार वालों से झगड़ा करके बिना किसी को बताए मायके चली जाती है। 19 नवंबर को दोपहर 3 बजे वह उनकी गैर मौजूदगी में दोनों बच्चों को छोड़कर मायके धोबहा गांव चली गई। उसी दिन शाम 7 बजे वह अपने पिता के साथ पत्नी की विदाई कराने गए। उनके साले हसन, हासिम, अजमल व साकिर अली गाली देते हुए उन्हें व उनके पिता को काफी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। एसओ सतीश सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद