नोएडा (संवाद)। योगिनी एकादशी का व्रत शुक्रवार को रखा जाएगा। सनातन धर्म में योगिनी एकादशी का बड़ा महत्व माना गया है। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से सभी पापों का नाश होता है। एकादशी तिथि सुबह 10:40 से प्रारंभ होकर और रात 8:18 पर समाप्त होगी। प्रचाीन शिव मंदिर के पुजारी शिवम ने बताया कि धार्मिक परंपरा के अनुसार, एकादशी के दिन प्रात: स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें। इसके बाद घर के मंदिर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पंचामृत, रोली, चंदन व पीले पुष्प अर्पित करें। भगवान को भोग स्वरूप तुलसी के पत्ते चढ़ाएं। पूजा के दौरान 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' का जाप कर योगिनी एकादशी व्रत कथा का पाठ करें।