नोएडा। राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ एक फरवरी को ग्रेटर नोएडा में महिला अधिवेशन करेगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को संगठन ने तैयारियों और रूपरेखा को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम की संयोजिका राष्ट्रीय सचिव महिला प्रकोष्ठ सोनिका आनंद हैं। अधिवेशन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, उनकी पत्नी चारू चौधरी और राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष इंदिरा कपिलावे शामिल होंगी। विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश व हरियाणा, महिला प्रकोष्ठ से ऋचा सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ से कमलेश सहरावत, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ से परिणीता सिंह, तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ से नेल्लुतला प्रसंथी और अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में याशिका चौहान उपस्थित रहेंगी। ऋचा सिंह ने बताया कि महिला अधिवेशन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, संगठनात्मक मजबूती और महिलाओं की सक्रिय राजनीतिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।