महिला ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली में एक महिला ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। बरेली की ज्योति का आरोप है कि 7 जुलाई 2025 को बरेली में चल रहे विवाद के एक मामले में उसका पति सुलह समझौता कर उसे अपने साथ ले गया। ससुराल पहुंचने पर पति विक्की कुमार, सास नत्थो देवी, ससुर राजाराम, ननद बबिता व बबली ने ताने मारते हुए कहा कि मुकदमे कर के क्या कर लिया, अब फिर यहीं आ गई। पीड़िता का आरोप है कि 19 जुलाई की रात करीब 9 बजे सभी ने उससे मांगें पूरी न करने और मुकदमे दर्ज कराने को लेकर गंदी-गंदी गालियां दीं। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया और मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ ले जाए गए सोने-चांदी के जेवरात व कपड़े भी ससुराल वालों ने रोक लिए हैं। ब्यूरो