ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के तिकोना पार्क में आयोजित नवरात्रि और दशहरा महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आयोजक टीम से आशीष दुबे ने बताया कि इस वर्ष भी विगत वर्षों की भांति लोगों ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि 100 से अधिक सोसाइटी निवासियों ने कार्यक्रमों में भाग लिया। डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। सांस्कृतिक टीम से निधि दुबे, अंजू सिंह, दीपा मिश्रा, आंचल सिंह, अनीता पांडेय की विशेष भूमिका रही। पवन सिंह, राजीव वर्मा, सचिन शर्मा, सुनील शर्मा, हिमांशु सिंह, विश्वेंद्र प्रधान, तेज सिंह, अभिजीत पांडेय, डॉ. कमलेश कुमार सिन्हा, धीरेंद्र सिंह, वरुण, सौरभ श्रीवास्तव आदि मौैजूद रहे।