फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रौब गालिब करने वाले फर्जी दरोगा की पत्नी ने खोली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
रौब गालिब करने वाले फर्जी दरोगा की पत्नी ने खोली पोल
विज्ञापन

- पति के महिला व उसके घरवालों पर रिपोर्ट दर्ज कराने पर किया खुलासा
- पुलिस ने वर्दी बरामद कर आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। रौब गालिब करने वाले ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी निवासी फर्जी दरोगा तनुज सिंह की पत्नी निशा ने ही उसकी पोल खोल दी। तनुज सिंह ने 12 जुलाई को पत्नी व उसके परिवार के सात लोगों पर मारपीट करने का केस दर्ज कराया था। इसके बाद निशा ने अपने घर से आरोपी पति की वर्दी बरामद कर बिसरख कोतवाली में केस दर्ज करा दिया। अब पुलिस आरोपी तनुज सिंह की तलाश रही है।
बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि गौड़ सिटी 14 एवेन्यू निवासी तनुज सिंह ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पत्नी निशा से विवाद के कारण वह होटल में रुका हुआ था। पत्नी ने 12 जुलाई को कॉल कर बात करने के बहाने उसे घर पर बुला लिया। यहां निशा ने अपने परिवार व परिचित निजामुल, नरेश, सबनूर, समीमा, सिमरन व दो अन्य अज्ञात लोगों को बुलाकर उसे बुरी तरह पीटा। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। लेकिन जांच के लिए पुलिस जब घर पहुंची तो निशा ने अपने पति की ही पोल खोल दी। पुलिस का कहना है कि उसने घर से दरोगा की वर्दी बरामद की। निशा का कहना है कि वह लोगों पर फर्जी दरोगा बनकर रौब गालिब करता है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नामजद आरोपी निजामुल हत्या के मामले में था जेल में बंद
पुलिस का कहना है कि तनुज ने जिस निजामुल को मारपीट में नामजद कराया है। उसने नोएडा में 28 अक्टूबर 2020 को अपनी प्रेमिका के भाई की हत्या कर दी थी। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद एक साल पहले आरोपी स्टंट करते हुए वीडियो वायरल किया था। आरोपी यूट्यूबर भी है। पुलिस उसे भी मारपीट के मामले में तलाश रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें