फोटो
बिलासपुर(संवाद)। बारिश के कारण खेतों में पड़ी फसल को किसान नहीं उठा पा रहे हैं। एक सप्ताह से कभी धूप तो कभी बारिश से गेहूं की बालियां काली पड़ने लगी है। कट कर खेतों में पड़ी गेहूं की फसल खराब होनी शुरू हो गई है। ऐसे में किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका है। किसान अमित भाटी व पुष्पेंद्र शर्मा का कहना है कि गीली हो जाने के कारण किसान फसल को घर नहीं ला पा रहे हैं। ऐसे में थ्रेशिंग रुक गई है।