अमर उजाला इंपैक्ट
- खुले कुएं की खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने उठाया कदम
माई सिटी रिपोर्टर
युमना सिटी। रबूपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिविर के परिसर में खुले हुए कुएं की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। शनिवार को कुएं को ढक दिया है। इससे केंद्र में चिकित्सीय परामर्श लेने वाले मरीजों को खतरा नहीं रहेगा। कस्बे में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना सौ से अधिक मरीज चिकित्सकों से परामर्श लेने पहुंचते हैं। इसमें बच्चों से लेकर वृद्ध तक शामिल हाेते हैं। कई बार मरीजों के साथ बच्चे भी पहुंच जाते हैं। परिसर में खेलते समय बच्चे कुएं के पास भी पहुंच जाते थे जिससे अप्रिय घटना होने का डर बना रहता था। अमर उजाला ने 27 नवंबर के अंक में इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। विभाग ने पहले कुएं को तिरपाल से ढका। इसके बाद जाल बनवाकर कुएं का मुख बंद कराया गया। चिकित्साधीक्षक जेवर डॉ. शर्फे जेयां ने बताया कुएं को बंद करा दिया गया है।