फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ईसीए की सीट पाने की राह हो सकती है मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी श्रेणी के लिए 9, 858 छात्रों ने किया आवेदन
विज्ञापन


- बीते साल के मुकाबले तीन हजार से अधिक आवेदन मिले

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी (ईसीए) श्रेणी की सीट पाने के लिए छात्रों की राह मुश्किल हो सकती है। इस बार ईसीए में बीते साल के मुकाबले तीन हजार से अधिक आवेदन किए गए हैं। इसकी सभी 14 श्रेणियों की कुल 1348 सीट के लिए 9, 858 आवेदन किए गए हैं।
ईसीए में एनसीसी के लिए सर्वाधिक 2493 आवेदन किए गए हैं। जबकि वाद-विवाद के लिए 1244 आवेदन मिले हैं। यह अब तक का रिकॉर्ड है। इनमें दाखिले के लिए ट्रायल 31 जुलाई से शुरू होंगे और 11 अगस्त को समाप्त होंगे। डीयू ईसीए दाखिला कमेटी संयोजक डॉ दीप्ति तनेजा ने बताया कि इस बार जिस तरह से आवेदन आए हैं उससे दाखिले के लिए प्रतियोगिता काफी बढ़ जाएगी। कल्चरल को डीयू में बढ़ावा मिल रहा है। वहीं दाखिला प्रक्रिया में भी देरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल को छोड़ दें तो ईसीए के दाखिले के लिए तीन से चार हजार आवेदन ही प्राप्त होते थे। बीते साल ईसीए के लिए 6, 849 आवेदन मिले थे। ईसीए में दाखिले के लिए 25 फीसदी सीयूईटी स्कोर, 15 फीसदी सर्टिफिकेट, व 60 फीसदी ट्रायल के आधार पर कंबाइड मेरिट बनेगी। 22 अगस्त तक मेरिट जारी कर दी जाएगी। उसके बाद दाखिले शुरु हो जाएंगे। डॉ दीप्ति ने कहा कि छात्रों को सलाह है कि इस बार अधिक आवेदनों के चलते ट्रायल में समय लग सकता है। इसके लिए वह खाने-पीने की व्यवस्था करके चलें। वहीं बारिश के मौसम के कारण ट्रायल स्थल पर समय से थोड़ा पहले पहुंचे।

ईसीए के प्रमुख 14 वर्ग में प्राप्त आवेदन

एनसीसी
2493
डांस

1204
वाद-विवाद
1244
क्विज

776
संगीत

734
क्रिऐटिव राइटिंग
707
फाइन आर्ट्स 637
एनएसएस
638
थियेटर

497
संगीत(भारतीय वाद्य यंत्र ) 183
संगीत(पश्चिमी वाद्य यंत्र) 220
योग

249
डिजिटल मीडिया
200
धर्मशास्त्र
76
कुल आवेदन

9858
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें