-नोएडा इंडोर स्टेडियम में भिड़ेंगी देश की 10 फ्रेंचाइजी टीमें, सोनू सूद करेंगे ट्रॉफी का अनावरण
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में आज से वॉलीबॉल चैंपियंस लीग इंडिया की शुरुआत होगी। शाम 5:30 बजे उद्घाटन कार्यक्रम में सभी 10 टीमों के कप्तानों की मौजूदगी में वीसीएल ट्रॉफी का अनावरण किया जाएगा। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद मुख्य अतिथि होंगे। पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में एम्पेरिया मराठास और पंजाब एरोस्ट्राइकर्स आमने-सामने होंगी। दूसरे मुकाबले में हरियाणा हरिकेंस का सामना तमिल टाइटंस से होगा। लीग में अयोध्या गर्जन, दिल्ली डायनामाइट्स, राजस्थान स्पाइकर्स, गरवी गज्जुस, हुगली हिटर्स और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स भी हिस्सा लेंगी।