बिलासपुर(संवाद)। शासन के आदेशों के बावजूद भी कस्बे का राजकीय पशु चिकित्सालय रविवार को भी बंद रहा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह चिकित्सालय पिछले चार सप्ताह से हर रविवार को बंद हो रहा है। सतीश ,धर्मेंद्र, उमेश, योगराज ने बताया कि उनके पास भैंस व बकरी है। वो रविवार को चिकित्सालय पर पहुंचे, लेकिन वहां ताला लगा मिला। इस कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। इनका कहना है कि रविवार को उनकी छुट्टी रहती है। इसलिए अस्पताल आए हैं। आने से पहले प्रभारी से बात भी की थी तो बताया गया था कि चिकित्सालय खुला हुआ होगा, लेकिन मौके पर ताला लगा हुआ मिला।