रबूपुरा (संवाद)। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जेवर विधानसभा क्षेत्र में वाल्मीकि समाज के लोगों ने एकजुटता का संदेश दिया। सुनील भाटी देवटा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने समाज के हक और सम्मान के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के मिशन-2027 को लेकर भी चर्चा हुई। सुनील भाटी देवटा ने कहा कि वाल्मीकि समाज सपा के साथ खड़ा है।