संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हुड्डा जनस्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन ने लंबित मांगों को पूरा करने के लिए मुख्य प्रशासक को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम निर्धारित किया है जोकि 13 अक्तूबर को किया जाएगा। यूनियन प्रधान गुरमेल सिंह ने बताया कि लंबित मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसमें कर्मचारियों व अधिकारियों को दीपावली पर सम्मान देने, अनुबंध पर लगे सभी कच्चे कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल करना है।