यूनिसेफ टीम ने विद्यालयों का किया निरीक्षण
फोटो
यमुना सिटी। यूनिसेफ उत्तर प्रदेश की नॉलेज मैनेजमेंट कम्युनिकेशन ऑफिसर आकांक्षा कैप ने बुधवार को दनकौर ब्लॉक के यूपीएस सलारपुर और कंपोजिट विद्यालय लडपुरा का दौरा किया। उन्होंने राज्य स्तर पर चयनित केस स्टडी के तहत छात्रा कुमारी गौरी से संवाद किया। इस दौरान मीना मंच, बाल अधिकार, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन और बॉडी टॉक जैसे विषयों पर छात्राओं से बातचीत की गई। यूनिसेफ प्रतिनिधि ने ब्लॉक नोडल ज्योतिर्मयी पांडेय से मीना मंच के माध्यम से बच्चों, अभिभावकों और समाज में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी ली। मीना मंच के प्रभावी संचालन के लिए सुगमकर्ता बालारानी और निर्मला त्यागी के प्रयासों की सराहना की गई।