ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर खेले गए फ्रेंडशिप कप सीजन-27 के लीग मुकाबले में द ट्रोजन हॉर्सेस ने मेगाटेल चैंपियंस को 34 रन से हराकर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए द ट्रोजन हॉर्सेस ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 197 रन बनाए। राहुल शर्मा ने 55, देव ने 45 और गौरव सिंह राघव ने 33 रन की पारी खेली। जवाब में मेगाटेल चैंपियंस की टीम 163 रन पर सिमट गई। अमित मेहरा ने 42 रन बनाए। विजेता टीम की ओर से श्रीनिवास और सुनील मल्होत्रा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि गौरव सिंह राघव ने दो विकेट लिए। गौरव सिंह राघव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।