नोएडा। सेक्टर-151ए नोएडा इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स में बचे हुए काम को पूरा करने के लिए जारी किया गया तीसरा टेंडर भी खाली गया।सोमवार शाम खोली गई निविदा में किसी कंपनी ने आवेदन नहीं किया। चर्चा है कि पुराने निर्माण शुल्क की वजह से कोई एजेंसी आगे नहीं आ रही है। कुछ संशोधन के बाद नोएडा प्राधिकरण फिर से टेंडर जारी करेगा, हालांकि इसमें डेढ़ महीने तक का समय लग सकता है। बचे हुए काम करीब 34 करोड़ रुपये से होने हैं। कुछ महीने पहले ही परियोजना का आकलन कर नए सिरे से दो निविदाएं निकाली गई थीं। इनमें से एक निर्माण से संबंधित थी। दूसरी बाहरी रोशनी और कैडी क्षेत्र बनाने के लिए था। बाहरी रोशनी लगाने के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ब्यूरो