फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पिता ने डांटा तो घर छोड़कर चला गया किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। मोबाइल के अधिक इस्तेमाल करने पर जब पिता ने डांटा तो किशोर(15) अपने दोस्त(12) के साथ घर छोड़कर चला गया। दोनों करीब 20 घंटे तक नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के पार्कों, मॉल, मेट्रो स्टेशनों आदि जगहों पर घूमते रहे। बाद में पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। सर्फाबाद निवासी शख्स ने पुलिस से शिकायत की कि उनका व उनके पड़ोसी का बेटा शुक्रवार दोपहर से लापता हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए टीमें गठित की। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई। जांच के दौरान पता चला कि किशोर पिता की डांट से नाराज था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें