-केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 20 अधिकारी नोएडा पहुंचे, प्राधिकरण की टीम भी रही सक्रिय
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के करीब 20 अधिकारी शुक्रवार को नोएडा पहुंची और सड़कों की मशीनों से सफाई और धूल नियंत्रण के लिए किए गए उपाय देखे। हर अधिकारी ने करीब 8 सड़कों का निरीक्षण किया। अब टीम अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे। टीम से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि यह निरीक्षण केंद्र से नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनकैप) के तहत नोएडा को दिए गए 56 करोड़ रुपये के बजट का परीक्षण है। इसी के आधार पर भविष्य में केंद्र से मिलने वाले बजट का खाका खींचा जाएगा। पांच जनवरी को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की टीमों ने शहर का निरीक्षण किया था। इसके बाद नियमित अंतराल पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमें निरीक्षण के लिए आती हैं। इस निरीक्षण में नोएडा प्राधिकरण की टीम भी सक्रिय रहीं।