फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेलखंड की क्षमता बढ़ाने के लिए सेफ्टी ऑडिट करने पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड और कोहरे के मौसम को ध्यान में रखते हुए रेलखंड की क्षमता बढ़ाने के लिए सेफ्टी ऑडिट की जा रही है। इसके तहत प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मेट्रो रेलवे कोलकाता मनीष जैन के नेतृत्व में आई टीम ने शनिवार को बनारस-प्रयागराज रामबाग रेलखंड की विंडो ट्रेलिंग कर सेफ्टी ऑडिट निरीक्षण किया। इसमें सिग्नल, समपार फाटक सहित अन्य जगहों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विंडो ट्रेलिंग के दौरान स्टेशन सेक्शन में संस्थापित बर्थिंग ट्रैकों, पॉइंट मशीनों, सिगनल, पैदल उपरिगामी पुल की ऊंचाई और अप्रोच, प्लेटफाॅर्म लेंथ क्लियरेंस, फायर अलार्म, स्टेशन वर्किंग रूल, रिले रूम, पॉइंट क्राॅसिंग से जुड़े उपकरणों की भी जानकारी ली। इस दौरान भीड़ नियंत्रण, यात्री सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया। निरीक्षण के बाद राजातालाब- निगतपुर के बीच समपार फाटक को देखा। अंत में अंतर मंडलीय सेफ्टी ऑडिट टीम ने प्रयागराज रामबाग से बनारस तक स्पीड ट्रायल किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें