यमुना सिटी/जेवर। जेवर की अनाज मंडी स्थित मंदिर परिसर में मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ किया गया। इस दौरान अलीगढ़ से आए कुवेंद्र व्रजवासी ने अपनी मंडली के साथ संगीतमय पाठ किया। इस दौरान मंदिर के जीर्णोद्धार की भी चर्चा की गई। इसके लिए व्यापारियों ने भी सहयोग की हामी भरी। इस दौरान मोनू गर्ग, जैनेेंद्र जैन, कुलदीप पंडित, देवेश जैन, मोनू कौशिक, नरेेंद्र गोयल, सचिन बंसल, राम बंसल, नीरज गोयल समेत अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।