फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पोलिना की कहानी और संगीत को सुन विद्यार्थी हुए मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित द श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल में बुधवार को एक दिवसीय कहानी वाचन कार्यक्रम हुआ। इसमें स्कूल से कक्षा एक से सात तक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें एस्टोनिया (यूरोप) की कथावाचक, संगीतकार व मानवशास्त्र की व्याख्याता पोलिना त्सेरकासोवा ने अपनी अनोखी प्रस्तुति से विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने अपनी कहानियों में कल्पनाशीलता, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के संदेश भी दिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ वाद्य यंत्रों के बारे में जाना और यह समझा कि संगीत किस प्रकार कहानी वाचन के अनुभव को और समृद्ध बनाता है। प्रधानाचार्या ज्योति रॉय, विद्यालय के निदेशक निशांत सिंह, उपाध्यक्ष योगिंद्र सिंह, वंदना सिंह, डॉ. जय कुमार सिंह ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें