फोटो
ग्रेटर नोएडा। शैफाली पब्लिक स्कूल के यूकेजी से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने अनुभवात्मक अधिगम के तहत राजकीय पौधशाला का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने पौधों की विभिन्न प्रजातियों, पौधरोपण की विधियों और मिट्टी तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का महत्व भी समझा। विद्यालय की प्रधानाचार्या शिल्पा सिंह ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक शिक्षा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। ऐसे भ्रमण बच्चों को प्रकृति के करीब लाने और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर आयुषी बंसल, अक्सा, महिमा, मुस्कान, श्वेता नागर, नीशू, कशिश, हेमलता और लम्हा उपस्थित रहे। ब्यूरो