यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के जाहरवीर मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास अर्जुन ने महारास, गोपी-उद्धव संवाद, कंस वध और रुक्मिणी विवाह के प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि गोपियों की अनन्य भक्ति और प्रेम का भागवत कथा में विशेष महत्व है। इसके बाद श्रीकृष्ण के मथुरा पहुंचने और कंस वध का प्रसंग सुनाया गया। कंस वध के माध्यम से धर्म की अधर्म पर विजय का संदेश दिया गया। कथा में रुक्मिणी विवाह का प्रसंग भी सुनाया गया। प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भक्ति में डूबे रहे और कथा स्थल पर धार्मिक माहौल बना रहा।