स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आल्हा-ऊदल पर आधारित लोकगीत कार्यक्रम वृंदावन योजना में स्थित श
लखनऊ। स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आल्हा-ऊदल पर आधारित लोकगीत कार्यक्रम वृंदावन योजना में स्थित श्रीकृष्ण दत्त एकेडमी डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को हुआ। भातखंडे विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और कुलगीत के गायक दीपक सिंह और महोबा के आल्हा गायक ने गीतों से वातावरण में रोमांच भर दिया। दोनों योद्धाओं की वीरता की कहानी गीतों में उतरी। फाउंडेशन की अध्यक्ष नीलू सुमेदा त्रिवेदी के संयोजन में समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अकादमी की उप निदेशक डॉ. निशा सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन में विद्यार्थियों को सांस्कृतिक चेतना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से सशक्त बनाने का प्रयास सराहनीय है। इस दौरान विद्यार्थियों ने कविता गायन व पोस्टर प्रतियोगिता में भी भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रमिल द्विवेदी, साहित्यकार महेंद्र भीष्म, प्रोफेसर सुधा बाजपेई, अनीता सहगल वसुंधरा, देवेंद्र शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, सरिता सिंह, पूजा सिंह, रामजी पांडेय, रामजीवन पांडेय, सिद्धेश्वरी, अरविंद तिवारी, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आल्हा-ऊदल पर आधारित लोकगीत कार्यक्रम वृंदावन योजना में स्थित श
स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आल्हा-ऊदल पर आधारित लोकगीत कार्यक्रम वृंदावन योजना में स्थित श