फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परीक्षित मोक्ष प्रसंगों की कथा सुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर (संवाद)। कस्बे में पितृपक्ष पर अग्रवाल परिवार ने श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया है। शुक्रवार को कथा के सातवें दिन कथा व्यास अतुल कृष्ण ने कई महत्वपूर्ण प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने रुक्मणी मंगल, सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष प्रसंगों पर प्रकाश डाला। कथा व्यास ने श्रीकृष्ण और रुक्मणी के विवाह की पौराणिक कथा सुनाई। सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि सुदामा गरीबी में भी प्रभु ध्यान में लीन रहते थे। जब सुदामा द्वारका पहुंचे, तब श्रीकृष्ण नंगे पैर दौड़कर आए और उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद शुकदेव ने राजा परीक्षित को कथा सुनाई और उनके मोक्ष की कथा प्रस्तुत की। कथा का समापन शनिवार को हवन, कलश विसर्जन और भंडारे के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें