जहांगीरपुर (संवाद)। गांव चिंगरावली स्थित बाबा मोहन राम मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक श्यामसुंदर शास्त्री ने राजा हरिश्चंद्र की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि राजा हरिश्चंद्र ने सत्य और धर्म की रक्षा के लिए राजपाट और परिवार का त्याग कर दिया था। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने सत्य का मार्ग नहीं छोड़ा। इस दौरान अतुल जादौन, अंकित सूर्यवंशी, बालवीर सिंह और दिलीप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।