नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित नोएडा राइजिंग क्रिकेटर्स क्लब में एनआरसीएल संडे स्पेशल सीजन के लीग मैच में द स्टॉर्म स्ट्राइकर्स ने द कोल्ड प्लेयर्स को आठ विकेट से हराया।पहले बल्लेबाजी करते हुए द कोल्ड प्लेयर्स ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया। द स्टॉर्म स्ट्राइकर्स ने तीन विकेट के नुकसान पर 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। आर्यन सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।