फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गिरिराज पूजन और रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई

Sun, 01 Nov 2026 07:48 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के दयौरार गांव में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। इसके छठे दिन गिरिराज पूजन, गोपी उद्धव संवाद और भगवान श्रीकृष्ण के विवाह के प्रसंग सुनाए गए। वृंदावन धाम से आए कथा व्यास दीपक कृष्ण ने गिरिराज पूजन का वर्णन करते हुए प्रकृति पूजा का संदेश दिया। व्यास ने बताया कि माता-पिता सबसे नजदीक के भगवान हैं और उनकी सेवा से भगवान प्रसन्न होते हैं। उन्होंने प्रेम को परमात्मा को प्राप्त करने का सबसे बड़ा साधन बताया। बलराम-रेवती और भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें