ग्रेटर नोएडा (संवाद)। लीजेंड क्रिकेट मैदान एक पर चल रहे मानसून कप लीजेंड क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट में द संस ने श्रीराम क्लब को 23 रन से पराजित किया। द संस के सुमन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए द संस ने सुमन के 52 रन की मदद से 145 रन का लक्ष्य दिया। विपक्षी टीम के गोपाल रेड्डी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्लब की टीम 122 रन ही बना सकी। गणेश ने 56 रन का योगदान दिया। द संस के सुमन व कार्तिक राय ने चार-चार विकेट लिए।