फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बुजुर्ग के बुलाने पर घर गई पुलिस पर बेटों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
भूपानी इलाके में बुजुर्ग ने की थी डायल 112 पर कॉल
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों की शिकायत पर भूपानी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भूपानी थाना क्षेत्र में बेटों की मारपीट से तंग आकर एक बुजुर्ग ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया। शिकायत सुन डायल 112 की टीम बुजुर्ग के घर पहुंची। यहां बुजुर्ग के बेटों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों की शिकायत पर भूपानी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ईआरवी प्रभारी एसआई प्रवीण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे राजपाल नाम के बुजुर्ग ने डायल 112 पर फोन कर बताया कि उसके बेटे ललित और मनोज उसे पीट रहे हैं। उसे पुलिस की मदद दी जाए। सूचना पर एसआई प्रवीण, सिपाही विकास और एसपीओ राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग के बेटे ललित और मनोज को समझाने की कोशिश की। आरोप है कि दोनों ने पुलिस की सुनने के बजाय एसआई प्रवीण के साथ गाली गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। एक ने पत्थर उठाकर ईआरवी की डिग्गी पर दे मारा जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। मामला बढ़ता देख पुलिस टीम वापस लौट आई। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना भूपानी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें