ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-2 की सोसायटी में कार्तिक मास के अवसर पर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान कार्तिक मास के धार्मिक महत्व की जानकारी दी गई। मान्यता है कि यह महीना भगवान कृष्ण को अत्यंत प्रिय है। इसे दामोदर मास भी कहा जाता है। इस महीने में स्नान, दीपदान और आकाशदीप जलाने की परंपरा है। सोसायटी निवासी आरती शर्मा ने बताया कि कार्तिक मास में पूजा-अर्चना, दीपदान और आकाशदीप जलाने का विशेष महत्व है। इस महीने में श्रद्धालु भक्ति भाव से भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं।