ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 स्थित श्री वैभव लक्ष्मी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कथा वाचक पंडित राहुल वशिष्ठ महाराज ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए धर्म, भक्ति और मानव जीवन के मूल्यों पर प्रकाश डाला। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मंदिर परिसर पूरे समय भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा और भजनों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद का अनुभव कराया। साथ ही लोगों से सत्य, सेवा और सदाचार को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। ब्यूरो