फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनएसएस का सात दिवसीय शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर बुधवार को गिझोड़ के सामुदायिक भवन में शुरू हुआ। कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहित वशिष्ठ व ग्राम के पूर्व प्रधान सुरेश शर्मा ने कार्यक्रम शुरू किया। शिविर का प्रथम दिवस भ्रष्टाचार मुक्त भारत की थीम को समर्पित रहा। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर आमजन को जागरूक किया। कार्यक्रम में सेक्टर-53 चौकी इंचार्ज अभय प्रताप सिंह, कॉलेज के वरिष्ठ अध्यापक रघुराज भाटी, राष्ट्रीय सेवा योजना की नोडल अधिकारी दीप्ति मित्तल उपस्थित रहीं। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिखा दीक्षित ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें